MP Guest Teacher Choice Filling: मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक शाला विकल्प चुनने का आज अंतिम अवसर

मध्य प्रदेश गेस्ट टीचर भर्ती के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। योग्य आवेदक द्वारा GFMS पोर्टल पर शाला विकल्प चयन करने की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2024 है। यदि आपने अभी तक शाला का चयन नहीं किया है तो जल्द ही इस प्रक्रिया को पूर्ण करे। विभाग द्वारा 04 सितम्बर 2024 को पत्र क्रमांक 172 जारी करके इस संबंध में जानकारी दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सत्र 2024 – 25 में शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था हेतु GFMS पोर्टल पर जिन आवेदकों के पास सत्यापित स्कोर कार्ड एवं ई-KYC की गई है, वे स्वयं के लॉगिन आईडी का प्रयोग कर GFMS पोर्टल पर ऑनलाइन शाला विकल्प चयन की कार्यवाही कर सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Guest Teacher Choice Filling कैसे करे?

  • जिन आवेदकों के पास स्कोर कार्ड है वे GFMS पोर्टल पर लॉगिन करे।
  • इसके पश्चात आवेदकों को अपनी फोटो अपलोड करना है।
  • अब VIEW MY VACANCY पर क्लिक करके रिक्तियों की जानकारी चेक करे।
  • अब अतिथि शिक्षक रिक्त कोड पर क्लिक करके रिक्त पदों की जानकारी चेक करे।
  • आवेदकों को अधिक से अधिक शालाओ का चयन करना है।
  • अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक करे।

MP Guest Teacher Choice Filling Notification

MP Guest Teacher Choice Filling Notification 1
MP Guest Teacher Choice Filling Notification
MP Guest Teacher Choice Filling Notification

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment