MP Guest Teacher Vacancy 2026-2027: पोर्टल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन की नई तारीख जारी

MP Guest Teacher Vacancy 2026-2027: मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा अतिथि शिक्षक भर्ती सत्र 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रोफाइल अपडेट, दस्तावेज अपलोड और आवश्यक संशोधन की अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। यह सूचना सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूल प्राचार्यों को भेजी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपनी प्रोफाइल अपडेट, दस्तावेज अपलोड एवं अन्य आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया 12 मई 2026 से 22 मई 2026 तक कर सकते थे। पहले यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए निर्धारित थी, लेकिन अब विभाग द्वारा इसे बढ़ा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार अपनी जानकारी सही कर सकें।

पोर्टल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन की नई तारीख जारी

इसके साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पैनल जानकारी, डुप्लिकेट आईडी मर्ज एवं सत्यापन की प्रक्रिया अब 22 मई 2026 से 28 मई 2026 तक पूरी की जाएगी। बाकी सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। यह निर्णय उम्मीदवारों की सुविधा और पोर्टल पर सुधार कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जो उम्मीदवार अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने दस्तावेज एवं प्रोफाइल अपडेट अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Important Links

Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Latest Article: NALCO Non Executive Recruitment 2026

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment