MP Medical College Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेडिकल कॉलेज भर्ती, 13 मई तक करे आवेदन

MP Medical College Recruitment 2025: मध्य प्रदेश शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया द्वारा भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर किया जायेगा। MP Medical College Recruitment 2025 के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है। आगे इस पोस्ट में इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Medical College Recruitment 2025 Details in Hindi

MP Medical College Vacancy के तहत दतिया मेडिकल कॉलेज में 02 पदों पर आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 13 फरवरी 2025 से 13 मई 2025 शाम 06 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया म. प्र. में जमा कर सकते है।

  • आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी: 02 पद

Salary (सैलरी)

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 15600 से 39100 + 5400 ग्रेड पे के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

MCI/ NMC द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय/ संस्थान से MBBS परीक्षा उत्तीर्ण।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 13 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। सेवानिवृत्ति की अधिकतम आयु 65 वर्ष रहेगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथि)

मेडिकल कॉलेज दतिया भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 13 फरवरी 2025 से 13 मई 2025 शाम 06 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म विभाग के पते कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया म. प्र. पर जमा करना है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा

MP Medical College Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको मेडिकल कॉलेज दतिया की ऑफिसियल वेबसाइट https://datiamedicalcollege.com/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म दिया गया है।
  • योग्य आवेदक निचे दिए गए पते पर अपना आवेदन फॉर्म और दस्तावेज भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया म. प्र.

Important Links

Download Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment