MP Nagar Nigam Recruitment 2024: मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में MP Nagar Nigam Recruitment 2024 के अंतर्गत तृतीय श्रेणी और संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम भर्ती के द्वारा कुल 283 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। इस भर्ती में आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है। आवेदक अपने आवेदन फॉर्म 19 जुलाई 2024 से भेज सकते है, आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की लिंक इसी पोस्ट में आगे शेयर की गई है।

MP Nagar Nigam Recruitment 2024

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम कार्यालय में विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए सहायक ग्रेड 3, उपयंत्री ( Sub Engineer ), समयपाल, माली प्रशिक्षित, सहायक राजस्‍व निरीक्षक, केशियर/सहायक लेखापाल, उपस्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक, सफाई संरक्षक, सहायक अतिक्रमण अधिकारी, सहायक सामुदायिक अधिकारी, और सफाई संरक्षक के पद पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी Indore Nagar Nigam Recruitment 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म भी अपलोड कर दिया गया है, जिसकी ऑफिसियल लिंक आगे दी गई है।

Latest Update: विभाग द्वारा विज्ञापन में संसोधन करते हुए लीडिंग फायरमैन, फायरमैन (तृतीय श्रेणी नियमित/संविदा) तथा ड्राइवर (हल्के वाहन ख श्रेणी) के पदों को विलोपित कर दिया गया है,उक्त पदों के लिए अभ्यर्थीगण आवेदन ना करे।

पद का नामकुल पदयोग्यता
सहायक ग्रेड 312बारहवीं के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा और CPCT
सब इंजीनियर07सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंंजीनियरिंग मे 03वर्ष का डिप्‍लोमा
समयपाल05बारहवीं के साथ सिविल इंजीनियरिंग में आईटीआई
माली प्रशिक्षित028th के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण या 5 वर्ष का अनुभव
सहायक राजस्‍व निरीक्षक12बारहवीं उत्तीर्ण तथा कंप्यूटर का ज्ञान
केशियर/सहायक लेखापाल01कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर का ज्ञान
उपस्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक08बारहवीं उत्तीर्ण
सफाई संरक्षक77पांचवी कक्षा उत्तीर्ण
सहायक अतिक्रमण अधिकारी01नगर नियोजन मे उपाधि
सहायक सामुदायिक अधिकारी01समाजशास्त्र में MA अथवा सामाजिक कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन
सफाई संरक्षक (संविदा)157पांचवी कक्षा उत्तीर्ण
कुल पद283 पद

इंदौर नगर निगम भर्ती वेतनमान

पद का नामकुल पद
सहायक ग्रेड 35200-20200+1900 ग्रेड पे
सब इंजीनियर9300-34800+3200 ग्रेड पे
समयपाल5200-20200+1900 ग्रेड पे
माली प्रशिक्षित5200-20200+1900 ग्रेड पे
सहायक राजस्‍व निरीक्षक5200-20200+1900 ग्रेड पे
केशियर/सहायक लेखापाल5200-20200+2400 ग्रेड पे
उपस्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक5200-20200+1900 ग्रेड पे
सफाई संरक्षक4400-7440+1900 ग्रेड पे
सहायक अतिक्रमण अधिकारी9300-34800+3200 ग्रेड पे
सहायक सामुदायिक अधिकारी9300-34800+3200 ग्रेड पे
सफाई संरक्षक (संविदा)वेतन कलेक्टर दर अनुसार

आयुसीमा

इंदौर नगर निगम भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।

लेटेस्ट पोस्ट
LIC Supervisor Recruitment 2024
AIIMS Bhopal Vacancy 2024
MP Jail Vibhag Recruitment 2024

आवेदन फीस

Indore Nagar Palika Nigam Recruitment 2024 के लिए आवेदन निशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथि

MP Nagar Nigam Recruitment 2024 के लिए 22 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 शाम 05 बजे तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे।

चयन प्रक्रिया

इंदौर नगर पालिका निगम भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP Nagar Nigam Recruitment 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

योग्य आवेदक नगर निगम इंदौर की ऑफिसियल वेबसाइट https://imcindore.mp.gov.in/ के माध्यम से नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपने दस्तावेजों के साथ अपर आयुक्‍त, नगर पालिका निगम, इंदौर मध्‍यप्रदेश के पते पर भेजना है।

Indore Nagar Nigam Vacancy Important Links

Download Application Form
Corrigendum Notification
Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment