मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2025: चौथी काउंसलिंग में 686 उम्मीदवारों की नवीन सूची जारी

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की चौथी काउंसलिंग के लिए नई सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार चौथी काउंसलिंग में 686 उम्मीदवारों के नाम प्रदर्शित किये गए है। इन उम्मीदवारों को चौथी काउंसलिंग के लिए चुना गया है। पटवारी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए चौथी काउंसलिंग 10 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

काउंसलिंग प्रक्रिया की समय सारणी

विवरणसमय अवधि
चतुर्थ चरण के लिये जिलों द्वारा कार्यालयीन निर्देश के क्रम में अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड एवं काउंसलिंग में उपस्थिति हेतु सूचित करना22 Jan 2025 – 23 Jan 2025
चतुर्थ चरण के लिये दस्तावेजों का सत्यापन कर समिति द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी की नस्ती पर टीप अंकित करना24 Jan 2025 – 27 Jan 2025
चतुर्थ चरण के लिये अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज अपलोडिंग24 Jan 2025 – 07 Feb 2025
चतुर्थ चरण के लिये काउन्सलिंग का आयोजन10 Feb 2025

आदेश और दिशा-निर्देश

  • जारी आदेश में बताया गया है कि अब तक तीन काउंसलिंग राउंड पहले ही आयोजित हो चुके हैं, जो कि 24 फरवरी 2024, 09 मार्च 2024 और 28 अक्टूबर 2024 को आयोजित की गई थी।
  • तीनों राउंड में पात्र अभ्यर्थियों के अतिरिक्त, विज्ञापित 6755 पदों में से 686 रिक्त पदों की जानकारी जिलों द्वारा संबंधित कार्यालय को भेजी गई है।
  • इसी क्रम में चौथी काउंसलिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित 4th Merit List Notification फाइल एमपी ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती नवीन सूची कैसे डाउनलोड करें:

  • मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की चौथी काउंसलिंग के लिए जारी 686 उम्मीदवारों की नवीन सूची को https://prc.mponline.gov.in/ वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • सूची एवं रिजल्ट की PDF फाइल भी उसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Important Links

Download New Merit List
4th Merit List Notification
Official Website

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment