MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 16 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 1. पीर बुदान का मेला कहां आयोजित होता है?
उत्तर. पीर बुदान का मेला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सांवरा गांव में आयोजित होता है। यह मुस्लिम संत पीर बुधन शाह की दरगाह पर अगस्त–सितंबर में लगता है और लगभग 250 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न 2. मालवा का पठार किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. मालवा का पठार मध्य प्रदेश में स्थित है। यह क्षेत्र समृद्ध इतिहास, काली कपास की मिट्टी और खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 3. अजमेर का उर्स किस संत की दरगाह पर आयोजित होता है?
उत्तर. उर्स हर वर्ष अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आयोजित होता है। इन्हें गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 4. कच्छ का रण किस प्रकार का क्षेत्र है?
उत्तर. कच्छ का रण खारे दलदली क्षेत्र और नमक के रेगिस्तान का उदाहरण है। यह गुजरात के थार मरुस्थल क्षेत्र में स्थित है।

प्रश्न 5. नौरता नृत्य मध्य प्रदेश में कब किया जाता है?
उत्तर. नौरता नृत्य मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान अविवाहित कन्याओं द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 6. 2020 के राष्ट्रीय खेल कहां होने थे जिन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित किया गया?
उत्तर. वर्ष 2020 के राष्ट्रीय खेल गोवा में होने थे जिन्हें महामारी के कारण स्थगित किया गया।

प्रश्न 7. मध्य प्रदेश की खेल राजधानी किसे कहा जाता है?
उत्तर. इंदौर को मध्य प्रदेश की खेल राजधानी कहा जाता है। यहां होलकर स्टेडियम और एमपीसीए का मुख्यालय स्थित है।

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 8. 2008 का आईपीएल फाइनल कहां खेला गया था?
उत्तर. 2008 का आईपीएल फाइनल नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था।

प्रश्न 9. 2018 में देश के कुल चना उत्पादन में मध्य प्रदेश का योगदान कितना था?
उत्तर. वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश का चना उत्पादन में योगदान 41 प्रतिशत था।

प्रश्न 10. भारिया जनजाति के मुख्य नृत्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर. भारिया जनजाति के मुख्य नृत्य हैं – भारम, सेतम, सेला, अहराई।

प्रश्न 11. राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद से मिलती है?
उत्तर. राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति संविधान के अनुच्छेद 123 से प्राप्त होती है।

प्रश्न 12. भारत में राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार किसके पास है?
उत्तर. राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार भारतीय संसद के पास है (अनुच्छेद 3)।

प्रश्न 13. गुवाहाटी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. गुवाहाटी असम राज्य में स्थित है।

प्रश्न 14. सांची स्तूप किस शताब्दी में बनाया गया था?
उत्तर. सांची स्तूप तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक ने बनवाया था।

प्रश्न 15. थार का मरुस्थल किस प्रकार का मरुस्थल है?
उत्तर. थार का मरुस्थल एक उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है, जिसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट भी कहते हैं।

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 16. माजुली द्वीप किस नदी में स्थित है?
उत्तर. माजुली द्वीप असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माना जाता है।

प्रश्न 17. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसने विद्रोह किया था?
उत्तर. दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1946 में रॉयल इंडियन नेवी ने विद्रोह किया था, जिसे नौसेना विद्रोह कहा जाता है।

प्रश्न 18. Help का एंटोनियम क्या है?
उत्तर. Help का एंटोनियम Hindrance, Impede, Hamper आदि हैं।

प्रश्न 19. अवतल लेंस का आवर्धन कितना होता है?
उत्तर. अवतल (Concave) लेंस का आवर्धन सदैव एक से कम होता है क्योंकि यह प्रतिबिंब आभासी, सीधा और छोटा बनाता है।

प्रश्न 20. Leaf : Tree के समान संबंध खिलाड़ी का किससे होगा?
उत्तर. खिलाड़ी का संबंध Team से होगा क्योंकि पत्ता पेड़ का हिस्सा है और खिलाड़ी टीम का हिस्सा होता है।

प्रश्न 21. इंद्रधनुष में लाल रंग सबसे पहले क्यों दिखाई देता है?
उत्तर. लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है और यह पानी की बूंदों से सबसे कम कोण पर मुड़ता है, इसलिए लाल रंग सबसे पहले दिखाई देता है।

MP Police Constable Exam 14 Nov 2025 2nd Shift के प्रश्न-उत्तर

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment