MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 2nd Shift के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 2nd Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 16 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 2nd Shift Questions with Answer

प्रश्न 1. सैलानी द्वीप किस नदी पर स्थित है?
उत्तर. सैलानी द्वीप नर्मदा नदी पर स्थित है। यह ओमकारेश्वर में है और इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।

प्रश्न 2. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को भारत रत्न किस वर्ष मिला?
उत्तर. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को वर्ष 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे शहनाई को मंचीय वाद्य बनाने वाले महान कलाकार थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न 3. खो-खो खेल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार कब शामिल किया गया?
उत्तर. खो-खो को पहली बार 2018 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया।

प्रश्न 4. तानसेन किसके दरबार में थे?
उत्तर. तानसेन मुगल सम्राट अकबर के दरबार में नवरत्नों में शामिल थे। उन्हें मियां की उपाधि अकबर ने दी थी। उनका मकबरा ग्वालियर में है।

प्रश्न 5. हरित क्रांति का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर. हरित क्रांति से भारत में अनाज उत्पादन में भारी वृद्धि हुई, देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना और अकाल की समस्या कम हुई। साथ ही उच्च उपज वाले बीज और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बढ़ा।

प्रश्न 6. सांची स्तूप के प्रवेश द्वार पर क्या दर्शाया गया है?
उत्तर. सांची स्तूप के प्रवेश द्वार पर बुद्ध के जीवन से संबंधित कथाएं और जातक कथाएं दर्शाई गई हैं। एक प्रवेश द्वार पर सातवाहन शासक शतकर्णी का नाम भी अंकित है।

प्रश्न 7. द्रौपदी मुर्मू कौन हैं और कब राष्ट्रपति बनीं?
उत्तर. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं, 25 जुलाई 2022 को पद ग्रहण किया। वे जनजातीय समुदाय से पहली राष्ट्रपति हैं।

प्रश्न 8. हिमालय की सबसे पुरानी नदी कौन-सी है?
उत्तर. सतलुज और सिंधु को हिमालय की सबसे पुरानी नदियां माना जाता है, ये हिमालय के बनने से पहले भी अस्तित्व में थीं।

प्रश्न 9. कौन-सी नदी यमुना से भी पुरानी मानी जाती है?
उत्तर. सरस्वती नदी, जो अब लुप्त मानी जाती है, यमुना से भी पुरानी मानी जाती है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।

प्रश्न 10. T20 क्रिकेट में पावर प्ले के बाद 30 यार्ड सर्कल के बाहर कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?
उत्तर. पावर प्ले के बाद अधिकतम पांच खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के बाहर हो सकते हैं।

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 2nd Shift Questions with Answer

प्रश्न 11. गंगा और नर्मदा नदी के बेसिन के बीच कौन सा पठार विभाजन बनाता है?
उत्तर. मालवा पठार गंगा और नर्मदा के बीच जल विभाजक का कार्य करता है।

प्रश्न 12. संविधान के अनुच्छेद 1 में क्या प्रावधान है?
उत्तर. अनुच्छेद 1 के अनुसार भारत अर्थात इंडिया राज्यों का एक संघ होगा।

प्रश्न 13. भारतीय गणराज्य का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर. भारतीय गणराज्य का वर्णन भी संविधान के अनुच्छेद 1 में है।

प्रश्न 14. कथक नृत्य की शुरुआत किस काल में हुई?
उत्तर. कथक नृत्य की शुरुआत वैदिक काल में हुई जब इसे कथाकारों द्वारा कहानी कहने की कला के रूप में प्रस्तुत किया जाता था।

प्रश्न 15. त्रेता युग कौन-सा युग है?
उत्तर. त्रेता युग सतयुग के बाद और द्वापर युग से पहले आता है। इसे रजत युग भी कहा जाता है।

प्रश्न 16. 1990 में मध्य प्रदेश की विधानसभा कौन-सी थी?
उत्तर. 1990 में मध्य प्रदेश में आठवीं विधानसभा का अंत और नौवीं विधानसभा की शुरुआत हुई थी।

प्रश्न 17. प्रिज्म को उल्टा करने पर प्रकाश कैसा दिखाई देगा?
उत्तर. पहले प्रिज्म से सात रंग निकलते हैं और दूसरे उल्टे प्रिज्म से वे सातों रंग मिलकर पुनः श्वेत प्रकाश बन जाते हैं।

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 2nd Shift Questions with Answer

प्रश्न 18. टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर. टमाटर में मुख्य रूप से ऑक्सैलिक अम्ल पाया जाता है, इसके अलावा साइट्रिक, मैलिक और एस्कार्बिक अम्ल भी होते हैं।

प्रश्न 19. सेरेब्रुम क्या है?
उत्तर. सेरेब्रुम मस्तिष्क का सबसे बड़ा हिस्सा होता है जो सोचने, याद रखने, बोलने और शरीर के कार्यों के समन्वय को नियंत्रित करता है।

प्रश्न 20. वोल्टेज को तीन गुना करने पर पावर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर. यदि वोल्टेज तीन गुना कर दिया जाए तो पावर नौ गुना बढ़ जाती है।

MP Police Constable Exam 16 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment