MP Ruk Jana Nahi Yojana 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा हाल ही में एमपी बोर्ड 10th-2th का रिजल्ट घोषित किया गया है। कई विद्यार्थी इस परीक्षा में फ़ैल हुए है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। MP ruk jana nahi form 2025 प्रांरभ हो चुके है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष MP Ruk Jana Nahi Yojana के तहत फैल विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का दूसरा मौका दिया जाता है। मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदक को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
MP Ruk Jana Nahi Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 मई 2025 से 22 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना को इसलिए प्रारम्भ किया गया है ताकि बच्चो को साल बर्बाद ना हो। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है। इस योजना के तहत कितनी फीस जमा करनी होती है, इसकी जानकारी आगे दी गई है।
MP Ruk Jana Nahi Yojana 2025 Application Fees
Subject | 10th के लिए | BLP Card/PWD | 12th के लिए | BPL Card/PWD |
1 Subject | 605 Rs. | 415 Rs. | 730 Rs. | 500 Rs. |
2 Subject | 1210 Rs. | 835 Rs. | 1460 Rs. | 960 Rs. |
3 Subject | 1500 Rs. | 1010 Rs. | 1710 Rs. | 1110 Rs. |
4 Subject | 1760 Rs. | 1160 Rs. | 1960 Rs. | 1260 Rs. |
5 Subject | 2010 Rs. | 1310 Rs. | 2210 Rs. | 1410 Rs. |
6 Subject | 2060 Rs. | 1360 Rs. | – | – |
- ऊपर दी गई फीस के अलावा आवेदकों को 25 रूपये एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होता है।
MP Ruk Jana Nahi Yojana 2025 Important Dates
एमपी रुक जाना नहीं योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 मई 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मई 2025 है। एमपी रुक जाना नहीं योजना परीक्षा का आयोजन जून माह में किया जायेगा।
How to apply for MP Ruk Jana Nahi Yojana 2025?
- सबसे पहले आपको MPONLINE MPSOS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदन करने की लिंक दी गई है।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपको अपना रोल नंबर एंटर करके अपनी कक्षा का चयन करना होगा।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करे, आपके सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जायेगा।
- अब आप जितने विषय में फैल है उसके अनुसार आवेदन फीस जानकारी आएगी।
- आवेदन फीस का भुगतान करे।
- इस तरह आप आसानी से एमपी रुक जाना नहीं योजना का फॉर्म भर सकते है।