NMDC Vacancy 2024: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में निकली जूनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती, विभिन्न विभागों में होगा चयन

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) द्वारा NMDC Vacancy 2024 के संबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदक का चयन जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी) के पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 37 हजार से 1 लाख 30 हजार रूपये तक सैलरी प्राप्त होगी। NMDC Vacancy 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक NMDC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nmdc.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NMDC Vacancy 2024 Details in Hindi

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के विभिन्न विभागों में 153 पदों पर जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी) की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 नवंबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। NMDC Vacancy 2024 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे दी गई है।

विभाग का नामपदों की संख्याशैक्षणिक योग्यता
वाणिज्यिक4इंजीनियरिंग डिग्री या ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
पर्यावरण1सिविल/केमिकल/ माइनिंग/ पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
भूविज्ञान और QC3जियोलॉजी में मास्टर डिग्री
खनन56माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 5 वर्ष का अनुभव
सर्वे9माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 5 वर्ष का अनुभव
रसायन4केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री या केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
सिविल9सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव
इलेक्ट्रिकल44इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग3माइनिंग/ मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में डिग्री
यांत्रिक20मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव
कुल पद153 पद

Salary (सैलरी)

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 37000 से 130000 रूपये सैलरी प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Age Limit (आयुसीमा)

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती के लिए जनरल/ ओबीसी/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 250 रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम भर्ती में आवेदकों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और सुपरवाइजरी स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

NMDC Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024 है।

NMDC Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको NMDC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nmdc.co.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप NMDC Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NMDC Vacancy 2024 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment