NTPC Limited Recruitment 2025: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती, 400 पदों पर होगा आवेदकों का चयन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) द्वारा NTPC Limited Recruitment 2025 के सम्बन्ध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती निकली है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक NTPC Limited की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ntpc.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NTPC Limited Recruitment 2025 Details

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में आवेदकों का चयन असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 55000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। NTPC Limited Recruitment 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे दी गई है।

पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन)400 पद

Salary (सैलरी)

इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 55000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 40% अंको के साथ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही कम से कम 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 300 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PWD केटेगरी आवेदक और महिला निशुल्क आवेदन कर सकते है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 01 मार्च 2025 है।

NTPC Limited Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको NTPC Limited की ऑफिसियल वेबसाइट https://ntpc.co.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Join us टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप NTPC Limited Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NTPC Limited Recruitment 2025 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
लेटेस्ट पोस्ट
MPUVNL Recruitment 2025
KVS No 3 Bhopal Recruitment 2025
KVS Harda Recruitment 2025

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment