पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) द्वारा PGCIL Trainee Recruitment 2024 के सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और ट्रेनी सुपरवाइजर के 117 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक PGCIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.powergrid.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 16 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। PGCIL Trainee Recruitment 2024 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
PGCIL Trainee Recruitment 2024 Details
पद का नाम
पद संख्या
ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
47
ट्रेनी सुपरवाइजर
70
कुल पद
117 पद
Salary
पद का नाम
सैलरी
ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
30000/- से 120000/- रूपये प्रतिमाह
ट्रेनी सुपरवाइजर
24000/- से 108000/- रूपये प्रतिमाह
Educational Qualification
पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
60% अंको के साथ इलेक्ट्रिकल विषय से इंजीनियरिंग डिग्री या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री तथा गेट 2024 का स्कोर कार्ड अनिवार्य है।
ट्रेनी सुपरवाइजर
70% अंको के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (SC/ST/PH के लिए प्रतिशत की बाध्यता नहीं है।)
Age Limit
PGCIL Trainee Recruitment 2024 के लिए पद अनुसार अधिकतम आयुसीमा अलग-अलग है, जो कि निचे टेबल में दी गई है। इस भर्ती में आवेदकों की आयुसीमा की गणना 06 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
पद का नाम
अधिकतम आयुसीमा
ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
28 वर्ष
ट्रेनी सुपरवाइजर
27 वर्ष
Important Dates
विज्ञापन जारी करने की तिथि
16/10/2024
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि
16/10/2024
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
06/11/2024
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि
06/11/2024
Application Fees
वर्ग का नाम
फीस
Gen/OBC/EWS
500/- रूपये
SC/ST/Pwd
0/- रूपये
Selection Process
पद का नाम
चयन प्रक्रिया
ट्रेनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
ग्रुप डिसकशन और इंटरव्यू
ट्रेनी सुपरवाइजर
लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट
PGCIL Trainee Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले PGCIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.powergrid.in/ पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर Careers>Job Opportunities>Openings का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको निचे Executive Positions on All India Basis ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमे आवेदन करने की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करे।
अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदक को अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी है।
अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे, इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर जायेगा।
Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.