SEBI Recruitment 2025: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भर्ती, 110 पदों पर होगा आवेदकों का चयन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा SEBI Recruitment 2025 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Securities and Exchange Board of India (SEBI) में ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) के 110 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक SEBI द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में इस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी पढ़ सकते है, SEBI Officer Grade A Notification 2025 की लिंक इसी पोस्ट में आगे दी गई है।

SEBI Recruitment 2025 Details

पद का नामपदों की संख्याशैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल)56किसी भी विषय में मास्टर डिग्री / दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा या कानून / इंजीनियरिंग में स्नातक या CA / CFA / CS / CMA
असिस्टेंट मैनेजर (लीगल)20कानून में स्नातक डिग्री (LLB)
असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)22किसी भी शाखा में बी.ई./बी.टेक या किसी भी विषय में स्नातक + कंप्यूटर साइंस/आईटी में 2 वर्षीय पीजी कोर्स
असिस्टेंट मैनेजर (रिसर्च)04अर्थशास्त्र, वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस, सांख्यिकी, गणित, डेटा साइंस, एआई, मशीन लर्निंग आदि में मास्टर/2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा
असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिसियल भाषा)03हिंदी/हिंदी अनुवाद में मास्टर डिग्री या संस्कृत/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री (स्नातक स्तर पर हिंदी विषय के साथ)
असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)02इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री
असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियरिंग (सिविल)03सिविल इंजीनियरिंग डिग्री
कुल पद110 पद

SEBI Grade A Salary 2025

इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 62500 से 126100 रूपये तक सैलरी प्राप्त होगी।

SEBI Vacancy 2025 Age Limit

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 30 सितम्बर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

SEBI Assistant Manager Vacancy 2025 Application Fees

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 1000 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PWD केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस के अलावा आवेदकों को 18% GST शुल्क भी देना होगा।

SEBI Grade A Selection Process 2025

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भर्ती में आवेदकों का चयन फेज 1 परीक्षा, फेज 2 परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

SEBI Grade A Recruitment 2025 Important Dates

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि30/10/2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि28/11/2025

SEBI Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको SEBI की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Vacancies टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप SEBI Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

SEBI Recruitment 2025 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

लेटेस्ट पोस्ट: MP High Court Recruitment 2025

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment