Collector Office Chhindwara Vacancy 2024: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा Collector Office Chhindwara Vacancy 2024 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भरे जायेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Collector Office Chhindwara Vacancy 2024

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में दिव्यांगजन आवेदकों के लिए 06 पदों पर कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन संविदा आधार पर किया जायेगा। Collector Office Chhindwara Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 05 सितम्बर 2024 से प्रांरभ हो चुके है।

सैलरी

छिंदवाड़ा कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में चयनित आवेदक को 19500 रुपये सैलरी प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक CPCT के दोनों सेक्शन में क्वालिफाइड होना चाहिए।
  • आवेदक को एमएस ऑफिस तथा डाटाबेस सॉफ्टवेयर में कार्य करने का 03 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

आयु सीमा

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा भर्ती के तहत कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

Latest Post
MP Bank of Baroda Recruitment 2024
MPPSC Exam Calendar 2024-25
SSC GD Constable Vacancy 2024

महत्वपूर्ण तिथि

Collector Office Chhindwara Vacancy 2024 के अंतर्गत कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 05 सितम्बर 2024 है एवं अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 है।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये एवं GSTअतिरिक्त निर्धारित भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदक का चयन मेरिट और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर होगा।

Collector Office Chhindwara Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Collector Recruitment के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।

स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके Collector Recruitment के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Apply Online
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment