SAIL Technician Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) बोकारो स्टील प्लांट द्वारा अटेंडेंट कम टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के अधिसूचना क्रमांक BSL/R/2023-02 जारी की गई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती 2023 के तहत आवेदकों का चयन कुल 85 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक SAIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sail.co.in/en/home के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 04 नवंबर 2023 से 25 नवंबर 2023 तक भरे जायेंगे। SAIL Technician भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
SAIL Technician Recruitment 2023 Details
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), जो कि एक महारत्न कंपनी है, इसके बोकारो स्टील प्लांटमें अटेंडेंट कम टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए दसवीं उत्तीर्ण और अपरेंटिस ट्रेनिंग कम्पलीट आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यदि केटेगरी अनुसार पदों की बात करे तो इस भर्ती में UR केटेगरी के लिए 35 पद, OBC केटेगरी के लिए 10 पद, EWS केटेगरी के लिए 08 पद, SC केटेगरी के लिए 10 पद, ST केटेगरी के लिए 22 पद है। दिव्यांग (SC) केटेगरी के आवेदक भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को 25070-35070/- रूपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।
योग्यता
SAIL Technician Recruitment 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक ने कम से कम 1 वर्ष की अपरेंटिस ट्रेनिंग पूर्ण की हो साथ ही आवेदक के पास NCVT द्वारा जारी NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास निम्न योग्यता भी होनी चाहिए-
ऊंचाई: पुरुष आवेदक की 155 सेमी और महिला आवेदक के लिए 143 सेमी
वजन: पुरुष आवेदक का वजन 45 किलो और महिला आवेदक का वजन 35 किलो
SAIL Technician Recruitment 2023 Age Limit
SAIL Technician Recruitment 2023 के लिए 01 मई 2023 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। शासन के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती के लिए जनरल, EWS और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 300 रूपये और SC/ ST/ PwBD/ Departmental/ ESM केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और ट्रेड/ स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
SAIL Technician Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले SAIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sail.co.in/ पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर Careers का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको निचे NEWS सेक्शन दिखाई देगा, जिसमे आवेदन करने की लिंक दी गई है उस पर क्लिक करे।
अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदक को अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी है।
अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे, इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर जायेगा।
SAIL Technician Recruitment 2023 FAQs
प्रश्न: SAIL Technician Vacancy 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: 25 नवंबर 2023
Lalita Rajput
Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.